मार्च 7, 2026 8:29 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी अर्थव्यवस्था में नौकरियों की संख्या में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज

इस वर्ष फरवरी में अमरीकी अर्थव्यवस्था में नौकरियों की संख्या में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई है। ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अमरीका में 92 हजार नौकरियां कम हुईं हैं। बेरोजगारी दर बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई है। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब ईरान में अमरीका-इज़राइल संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में उछाल से वृद्धि पर असर पड़ने की आशंका है।

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र सहित लगभग हर क्षेत्र में नौकरियां कम हुईं। संघीय सरकार में भी रोजगार में गिरावट जारी रही और पिछले महीने इसमें 10 हजार की कमी आई। अमरीकी श्रम विभाग ने कहा कि अक्टूबर 2024 में अपने चरम पर पहुंचने के बाद से, संघीय सरकार में रोजगार में तीन लाख तीस हजार या 11 प्रतिशत की गिरावट आई है।