अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले सप्ताह भारत यात्रा आएंगे। इससे दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी।
अमरीकी विदेश विभाग ने बताया कि रुबियो भारत यात्रा के दौरान मुंबई और जामनगर जाएंगे। वे भारत-अमरीका रणनीतिक साझेदारी की मजबूती, क्षेत्रीय व वैश्विक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
रुबियो निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापारिक नेताओं से भीअमरीका-के-विदेश-मंत्री-मा-3 मिलेंगे। यह विदेश मंत्री की दूसरी भारत यात्रा होगी। उन्होंने नई दिल्ली में मई महीने में हुई क्वाड बैठक में हिस्सा लिया था और इस बैठक का आयोजन विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया था।
भारत आने से पहले रुबियो उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाली सी5+1 मंत्रिस्तरीय बैठक में उपस्थित होंगे। इसमें यह ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि, राजनयिक मंच पर रणनीतिक सहयोग कर अमरीका और मध्य एशियाई देशों के लिए शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य को बढ़ाया जा सकता है।
रुबियो मध्य एशिया के पांच देशों – उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिज़ गणराज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
अमरीका और मध्य एशिया के बीच मजबूत वाणिज्यिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए रुबियो के साथ 200 से अधिक व्यापारिक नेताओं वाला अमरीकी वाणिज्यिक प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा।