मार्च 7, 2026 9:53 अपराह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के डोरल में ‘शील्ड ऑफ द अमेरिकाज’ शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज ​​फ्लोरिडा के डोरल में ‘शील्ड ऑफ द अमेरिकाज’ शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद देश की सीमाओं को सुरक्षित करने में 17 से अधिक लातिन अमरीकी देश अमरीका के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।अधिकारी ने बताया कि श्री ट्रंप इस अवसर पर पश्चिमी गोलार्ध के 12 देशों के राष्ट्र प्रमुखों की भी मेज़बानी करेंगे।