जून 4, 2026 10:01 अपराह्न

printer

भारत और ब्रिटेन भविष्योन्मुखी साझेदारी के लिए अच्छी स्थिति में: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन भविष्योन्मुखी और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बनाने की अच्छी स्थिति में हैं। आज नई दिल्ली में ब्रिटेन की विदेश सचिव यवेट कूपर के साथ हुई बैठक में अपने संबोधन में विदेशमंत्री ने कहा कि यह बैठक विकास, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा, जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा तथा शिक्षा के क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन विजन 2035 पर चर्चा करने का एक महत्‍वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि यह भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करने का भी अवसर है।