जून 9, 2026 7:57 पूर्वाह्न

printer

ईरान और इज़राइल ने एक-दूसरे पर हमले रोकने की घोषणा की

ईरान और इज़राइल ने एक-दूसरे के खिलाफ हमले रोकने की घोषणा की है। यह जानकारी सबसे पहले अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दी। उन्होंने ट्रुथ सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों पक्ष तत्काल संघर्ष विराम और शांति वार्ता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन, दोनों देशों ने चेतावनी दी है कि युद्धविराम का उल्लंघन होने पर यह प्रक्रिया फिर से बाधित भी हो सकती है। 
 
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सेना ने ईरान पर हमले रोक दिए हैं, लेकिन अगर ईरान दोबारा हमला करता है तो इज़राइल कड़ी कार्रवाई करेगा। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, देश के सशस्त्र बलों ने भी कहा है कि उन्होंने इज़राइल पर जवाबी कार्रवाई के बाद अपने हमले रोक दिए हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला