June 2, 2026 9:54 PM

views 49

यूक्रेन में रूस के हमलों में 18 लोग मारे गए

रूस ने कीव और अन्य यूक्रेन के शहरों पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिनमें कम से कम 18 नागरिक मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए। राष्ट्रपति व्‍लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि देश में नागरिक बुनियादी ढांचे और ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने अमरीका से यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलें भेजने का आग्रह ...

June 2, 2026 9:52 PM

views 127

केंद्र सरकार ने लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का अध्यक्ष नियुक्त किया

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। श्री सीताराम इससे पहले गृह मंत्रालय में अपर सचिव के रूप में कार्यरत थे। उन्‍होंने श्री राहुल सिंह का स्‍थान लिया है जिनका तबादला कृषि और किसान कल्‍याण ...

June 2, 2026 9:25 PM

views 59

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी के अध्यक्ष रबि लामिछाने के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक के दौरान, श्री शाह ने आरएसपी की चुनाव में जीत पर श्री लामिछाने को बधाई दी और नई सरकार की सफलता के लिए भारत की ओर से शुभकामनाएं दीं। दोनों पक्...

June 2, 2026 9:23 PM

views 68

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में जनजातीय विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

जनजातीय कार्य मंत्रालय कल नई दिल्ली में एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसियों और एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं को सुदृढ़ करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी। यह आयोजन जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत हो रहा है। उद्घाटन सत्र के अ...

June 2, 2026 9:21 PM

views 45

भारत और म्यांमार ने मादक पदार्थ नियंत्रण पर आठवीं द्विपक्षीय बैठक आयोजित की

भारत और म्यांमा ने आज नई दिल्ली में मादक पदार्थों पर नियंत्रण में सहयोग के लिए आठवीं द्विपक्षीय बैठक आयोजित की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - एनसीबी के महानिदेशक अनुराग गर्ग ने किया, जबकि म्यांमा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण समिति के संयुक्त सच...

June 2, 2026 9:17 PM

views 28

सरकार ने केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली के लिए सेवा अनुबंध से संबंधित मामलों की जांच के लिए समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली के सेवाओं की खरीद से संबंधित मामलों की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष एस. राधा चौहान करेंगी। समिति एक माह के अंदर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को...

June 2, 2026 9:37 PM

views 69

भारत ने वायु से सतह पर मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल रुद्रम-टू का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ तथा वायुसेना ने स्‍वदेश निर्मित हवा से जमीन पर मार करने में सक्षम रुद्रम-टू मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। ये परीक्षण ओडिसा के चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में किए गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण के दौरान मिसाइले सटीकता के सा...

June 2, 2026 9:51 PM

views 28

वेव्स ओटीटी के पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या एक करोड़ के पार पहुंची

प्रसार भारती के डिजिटल स्‍ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म-वेव्‍ज ओटीटी की नवम्‍बर 2024 में शुरूआत के दो वर्ष से भी कम समय में पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्‍या एक करोड से अधिक हो गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया है कि देश के सार्वजनिक डिजिटल मीडिया तंत्र के विकास में यह एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है। मंत्रा...

June 2, 2026 8:55 PM

views 46

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री शोध पीठ योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री शोध पीठ योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस  प्रमुख राष्ट्रीय पहल का उद्देश्‍य वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, प्रयोगशालाओं, अनुसंधान संस्थानों और उद्योगों से भारतीय मूल के प्रतिभाशाली अनुसंधानकर्ताओं, वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और पेशेवरों ...

June 2, 2026 9:04 PM

views 41

नेपाल के साथ द्विपक्षीय संबंधों में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं: भारत

भारत ने कहा है कि नेपाल और भारत के द्विपक्षीय संबंधों में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने यह बात नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत-नेपाल सीमा को लेकर टिप्‍पणी और उसके बाद नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के बारे में पूछे गये सवाल के उत्‍तर मे...