जून 2, 2026 9:17 अपराह्न

printer

सरकार ने केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली के लिए सेवा अनुबंध से संबंधित मामलों की जांच के लिए समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली के सेवाओं की खरीद से संबंधित मामलों की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष एस. राधा चौहान करेंगी। समिति एक माह के अंदर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

इस बीच, बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियों में पाई गई त्रुटियों के सत्यापन और उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां प्राप्त कर ली हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला