जून 2, 2026 9:37 अपराह्न

printer

भारत ने वायु से सतह पर मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल रुद्रम-टू का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ तथा वायुसेना ने स्‍वदेश निर्मित हवा से जमीन पर मार करने में सक्षम रुद्रम-टू मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

ये परीक्षण ओडिसा के चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में किए गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण के दौरान मिसाइले सटीकता के साथ अपने निर्धारित लक्ष्‍य तक पहुंची।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विकास और उत्पादन भागीदारों तथा संबंधित उद्योग हितधारकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफल परीक्षण स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों की बढ़ती परिपक्वता को प्रदर्शित करते हैं और उन्नत हथियार प्रणालियों में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला