प्रसार भारती के डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म-वेव्ज ओटीटी की नवम्बर 2024 में शुरूआत के दो वर्ष से भी कम समय में पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या एक करोड से अधिक हो गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया है कि देश के सार्वजनिक डिजिटल मीडिया तंत्र के विकास में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मंत्रालय ने कहा है कि यह भारत और दुनियाभर के दर्शकों को विश्वसनीय, समावेशी और विविध सामग्री प्रदान करने वाले स्वदेशी डिजिटल प्लेटफार्मों को तेजी से अपनाये जाने को दर्शाता है।
इस उपलब्धि पर प्रसार भारती ने कहा कि यह डिजिटल युग में डिजिटल सार्वजनिक सेवा मीडिया की बढती प्रासंगिता को दर्शाती है और टेलीविजन, रेडियो, ऑन डिमांड कंटेंट, शिक्षा, संस्कृति और विरासत के लिए एक ही स्थान बनाने की परिकल्पना को प्रमाणित करती है।
वेव्ज ओटीटी पर मनोरंजन, समाचार, शिक्षा, संस्कृति, अध्यात्मिकता और सार्वजनिक सेवा सहित विभिन्न श्रेणियों में 24 हजार से कंटेंट टाइटल और 15 हजार घंटे से अधिक की विषय सामग्री मौजूद है।