अक्टूबर 24, 2026 7:38 अपराह्न

printer

14वां ‘इंडिया केम सम्‍मेलन मुंबई में संपन्न

14वां ‘इंडिया केम आज मुंबई में संपन्न हो गया। यह सम्‍मेलन “एडवांटेज भारत: उभरता हुआ वैश्विक केमिकल हब” थीम के तहत आयोजित किया गया। रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग तथा फिक्की ने इसे संयुक्त रूप से आयोजित किया। इस कार्यक्रम ने उद्योग जगत के दिग्गजों और सरकारी प्रतिनिधियों को एक मंच प्रदान किया। इस दौरान रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। सम्‍मेलन में निवेश की संभावनाओं, नियामक ढांचे और रणनीतिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में जापान साझेदार देश के रूप में शामिल हुआ। भारत और जापान के बीच, विशेष रूप से रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में व्यापारिक संबंध काफी मजबूत हैं।

भारत-जापान, भारत-अमेरिका और भारत-यूरोपीय संघ रसायन और पेट्रोकेमिकल फोरम के तहत आयोजित सत्रों में, प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के नेताओं ने व्यापार, निवेश और तकनीक के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और प्रगाढ करने के अवसरों पर चर्चा की। तीन दिन के इस कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक आगंतुकों ने हिस्सा लिया।