जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार के. ललतलुआंगकिमा ने मिजोरम से राज्यसभा सीट हासिल कर ली है। उन्होंने कल विधानसभा में राज्यसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार जोथांसंगी हमार को 16 वोटों से हराया। विधानसभा के 40 सदस्यों में से 36 ने मतदान किया, जिनमें से ललतलुआंगकिमा को 26 वोट मिले जबकि जोथांसंगी हमार को 10 वोट प्राप्त हुए।
श्री ललतलुआंगकिमा ने अपनी जीत के बाद कहा कि वे मिजोरम सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे और सरकार की विभिन्न पहलों के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।