जुलाई 9, 2026 2:03 अपराह्न

printer

केरलम के अधिकांश हिस्सों में बारिश की तीव्रता हुई कम

केरलम के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश की तीव्रता कम हो गई है। उत्तरी केरलम के पांच जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले कल रेड और ऑरेंज अलर्ट पर थे। वायनाड में 5 से 15 मिमी तक मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जहां मंगलवार को भूस्खलन हुआ था।