जुलाई 8, 2026 10:41 पूर्वाह्न

printer

केरलम के 11 जिलों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी

केरलम के 11 जिलों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी जिले तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पथानामथिट्टा में आज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। वहीं, वायनाड जिले में, जहां मंगलवार को भूस्खलन हुआ था, बारिश की तीव्रता में कमी आई है। हालांकि, जिले में येलो अलर्ट जारी है।