केरलम में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश, बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार यलो अलर्ट आज 9 जिलों में और कल 7 जिलों में जारी रहेगा।
खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को केरलम और लक्षद्वीप के तटों पर समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। हालांकि कर्नाटक तट पर आज मछली पकड़ने की गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।