जून 7, 2026 7:30 अपराह्न

printer

विश्व पोहा दिवस: शेफ विष्णु मनोहर ने लगभग 3000 किलोग्राम तरी पोहा तैयार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

आज विश्व पोहा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के नागपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मशहूर शेफ विष्णु मनोहर ने लगभग तीन हजार किलोग्राम तरी पोहा तैयार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उन्हें निःशुल्क तरी पोहा परोसा गया। तरी पोहा नागपुर का एक लोकप्रिय व्यंजन है, जिसमें पोहे के साथ मसालेदार चने की तरी परोसी जाती है। यह व्यंजन नागपुर की खानपान संस्कृति की विशेष पहचान माना जाता है।