प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आज दुनिया भर से शुभकामनाएं और स्नेहपूर्ण बधाईयां आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इन शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आशीर्वाद उनके हृदय में विशेष स्थान रखते हैं और प्रत्येक आशीर्वाद देश की जनता की सेवा करने के उनके संकल्प को अधिक दृढ़ बनाता है। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमन पंत द्वारा रचित ‘आशीर्वाद का दिया’ गीत को पुनः साझा किया है।
News On AIR | सितम्बर 17, 2026 12:56 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दुनिया भर से आई शुभकामनाएं और बधाईयां