मई 31, 2026 2:21 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

 
 
पश्चिम बंगाल में, दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के आरोप में छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें तृणमूल की पूर्व विधायक लवली मैत्रा के करीबी सहयोगी शामिल हैं।
 
कल अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के एक दिवंगत कार्यकर्ता के घर गए थे, जहां उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। उन पर अंडे और ईंटें फेंकी गईं और प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन को घेर लिया। 
 
इसी बीच, हुगली जिले के चांदीतला में, तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी को भी हमले के खिलाफ ज्ञापन सौंपते समय विरोध का सामना करना पड़ा है। पार्टी ने दावा किया कि घटना के दौरान उनके सिर में चोट आई है।