भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अपनी पार्टी के मजबूत प्रदर्शन का दावा किया। कोलकाता के न्यू टाउन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले चरण में 152 में से 110 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद है। भाजपा नेता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का सत्ता से बाहर होना तय है और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने पहले चरण में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को बधाई दी और इसे लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया। श्री शाह ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय बलों, निर्वाचन आयोग और राज्य पुलिस की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बार लोगों ने भयमुक्त वातावरण में मतदान किया है। श्री शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनादेश विकास और परिवर्तन के पक्ष में होगा।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 1:31 अपराह्न
पश्चिम बंगाल: भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पार्टी के मजबूत प्रदर्शन का दावा किया