पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त विनीत गोयल, पूर्व उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को आज कर्तव्य में लापरवाही बरतने, पीड़िता के माता-पिता को रिश्वत देने और सरकारी अनुमति के बिना मीडिया ब्रीफिंग आयोजित करने के आरोप में निलंबित किया गया।
मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उनके खिलाफ विभागीय जांच कराई जायेगी। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कार्यरत महिला स्नातकोत्तर रेजीडेंट डॉक्टर की अगस्त 2024 में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
पीडिता के माता-पिता लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि डॉक्टर की मां रत्ना देबनाथ नवगठित पश्चिम बंगाल विधानसभा में पनिहाटी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं। आरजी कर घटना के खिलाफ राज्य, देश और विदेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।