पश्चिम-बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल को शांति और समृद्धि के पथ पर ले जाने तथा विकसित बंगाल और विकसित भारत का लक्ष्य साकार करने के प्रयासों के लिए शुभेन्दु अधिकारी को शुभकामनाएं दीं।
श्री अधिकारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। श्री सिंह ने कहा कि शुभेन्दु अधिकारी के पास समृद्ध राजनीतिक और विधायी अनुभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री पश्चिम-बंगाल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
शुभेन्दु अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। श्री शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के लोगों के हित में पूरे समर्पण के साथ काम करेगी। गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।