मई 20, 2026 8:01 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, राज्य का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल सचिवालय “उत्तर कन्या” में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल का समग्र विकास उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस बैठक में उत्तर बंगाल के पांच जिलों-दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार के सिविल और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, सांसदों और विधायकों के साथ उपस्थित थे। बैठक में कैबिनेट मंत्री  दिलीप घोष और  निशीथ प्रमाणिक, तथा मुख्य सचिव  मनोज अग्रवाल भी उपस्थित थे।