पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने फाल्टा विधानसभा सीट जीत ली है। श्री पांडा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार शंभुनाथ कुर्मी को एक लाख नौ हजार से अधिक वोटों से हराया। श्री कुर्मी को 40 हजार 600 से अधिक वोट मिले हैं।
तीसरे स्थान पर कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक और चौथे स्थान पर तृणमूल कांग्रेस के जहांगीर खान रहे। फाल्टा सीट को तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई।
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान फाल्टा में मतदान में धांधली होने के बाद इस सीट पर पुनर्मतदान के आदेश दिए थे। यहां इस महीने की 21 तारीख को दोबारा मतदान कराया गया था। फाल्टा विधानसभा सीट जीतने के बाद राज्य विधानसभा की 294 सीटों में से भाजपा के विधायकों की संख्या अब 208 हो गई है।