जून 20, 2026 6:25 पूर्वाह्न

printer

सक्रिय मानसूनी बादलों के कारण आज पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तेज वर्षा की संभावना

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसूनी बादल, मौसमी निम्न दबाव और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आज से हिमालय से सटे जिलों में तेज वर्षा होने की संभावना है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में भी आज से तेज बारिश होगी।

कल कोलकाता और उसके आसपास के कई इलाकों और पश्चिम बंगाल के कुछ दक्षिणी जिलों में तेज वर्षा से जलभराव और दार्जिलिंग जिले के कई स्थानों पर भूस्खलन और सिलीगुड़ी को दार्जिलिंग के मिरिक से जोड़ने वाला अस्थायी दुधिया लोहे के पुल के ढ़हने की खबरे है।