जून 1, 2026 1:57 अपराह्न

printer

कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर का मतदान 21 तारीख को, किसी उम्मीदवार को बहुमत नहीं

कोलंबिया में राष्‍ट्रपति के लिए कल हुए मतदान में किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में फैसला न होने के बाद, इस महीने की 21 तारीख को वामपंथी और दक्षिणपंथी उम्मीदवारों के बीच दूसरे दौर का मतदान होगा। किसी भी उम्मीदवार को सीधे जीत हासिल करने के लिए 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिले। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने मतदान में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रारंभिक परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।