सितम्बर 27, 2026 6:19 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज केरलम के दौरे पर होंगे

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज एक दिन के केरलम दौरे पर रहेंगे। पहले वह कोल्लम में अमृतानंदमयी मठ पहुंचेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर में बालारामपुरम जाएंगे, जहां वे श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। शाम में वह दिल्ली लौट आएंगे।