जुलाई 8, 2026 11:37 पूर्वाह्न

printer

उपराष्‍ट्रपति सी. पी. राधाकृष्‍णन कल ओडिसा गहरे समुद्री मत्‍स्‍य पालन मिशन दस्‍तावेज जारी करेंगे

उपराष्‍ट्रपति सी. पी. राधाकृष्‍णन ‘समुद्री जैव विविधता का संरक्षण करते हुए खुले समुद्र में सतत मत्‍स्‍य पालन के लिए प्राधिकार पत्र’ तथा ‘ओडिसा गहरे समुद्री मत्‍स्‍य पालन मिशन’ का दस्‍तावेज कल ओडिशा के भूवनेश्‍वर में जारी करेंगे। मत्‍स्‍य पालन विभाग द्वारा आयेजित इस कार्यक्रम में लगभग एक हजार मत्‍स्‍य किसान और मछुआरे भाग लेंगे।

प्राधिकार पत्र वर्ष 2025 के भारतीय ध्‍वज वाले मत्‍स्‍य पोतो द्वारा खुले समुद्र में मत्‍स्‍य संसाधनों के सतत् दोहन संबंधी दिशानिर्देशों के तहत एक अनिवार्य प्रावधान है।

ओडिसा गहरे समुद्री मत्‍स्‍य पालन मिशन 2026-36 समुद्री अर्थव्‍यवस्‍था की एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्‍य राज्‍य के तटीय और गहरे समुद्री मत्‍स्‍य संसाधनों की क्षमता का दोहन करना तथा ओडिसा को गहरे समुद्र मत्‍स्‍य पालन और समुद्री उत्‍पादों के निर्यात के प्रमुख केन्‍द्र के रूप में स्‍थापित करना है।