जून 10, 2026 5:22 अपराह्न | Bharathiraja

printer

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने तमिल फिल्‍मों के जाने-माने निर्माता भारतीराजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने तमिल फिल्‍मों के जाने-माने निर्माता भारतीराजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीराजा एक दूरदर्शी कथाकार थे जिन्होंने ग्रामीण भारत की आत्मा और मानवीय भावनाओं की गहराई को अद्भुत प्रामाणिकता के साथ पर्दे पर उतारकर तमिल सिनेमा में क्रांति पैदा किया । श्री राधाकृष्णन ने कहा कि अपनी विशिष्ट सिनेमाई शैली, अविस्मरणीय किरदारों और कालजयी फिल्मों के माध्यम से भारतीराजा ने भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी और फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीराजा का निधन सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और विश्व भर के उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।