सितम्बर 17, 2026 1:27 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी और उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने सुशासन के नए मानदंड स्थापित किए और समावेशी विकास को गति दी। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया में तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ से अधिक भारतीय अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं और डिजिटल क्रांति के साथ अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं और उनके सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित नेतृत्व करने वाले नेता के रूप में उनकी सराहना की।

पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना की।