सितम्बर 11, 2026 7:08 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज से दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के दो दिन के दौरे पर रहेंगे

उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन आज से दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। उपराष्‍ट्रपति सिल्‍वासा में डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम राजकीय महाविद्यालय में सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे। वे सिल्‍वासा में स्‍वामी विवेकानंद विद्या मंदिर और नमो आयुर्विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थान सहित प्रमुख संस्‍थानों का भी दौरा करेंगे। उपराष्‍ट्रपति दमन में नमो अस्‍पताल भी जाएंगे। श्री राधाकृष्‍णन दमन रात्रि बाजार, रामसेतू सी फ्रंट तथा नमोपथ सी फ्रंट सहित विभिन्‍न पर्यटक स्‍थलों का भी दौरा करेंगे।