सितम्बर 11, 2026 6:55 पूर्वाह्न

printer

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंची

दुबई में, भारत महिला क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। कल सेमीफाइनल में भारत ने बांग्‍लादेश को 40 रन से हरा दिया। 150 रन के लक्ष्‍य के जवाब में बांग्‍लादेश की टीम बीस ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। शोरना अक्‍टर ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन, नंदनी शर्मा ने दो जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले बांग्‍लादेश ने टॉस जीतकर भारत को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने बीस ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 40 गेंद में 64 गेंद की पारी खेली। उन्‍हें प्‍लेअर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में आज पाकिस्‍तान का सामना श्रीलंका से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। फाइनल मैच रविवार को दुबई में ही खेला जाएगा।