उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने स्वतंत्रता सेनानी त्यागी तिरुपुर कुमारन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि कुमारन एक साधारण पृष्ठभूमि से उभरे व्यक्ति थे जिन्होंने युवावस्था में ही, देश के स्वतंत्रता संघर्ष को अपना जीवन समर्पित कर दिया।
श्री राधाकृष्णन ने कहा कि विदेशी शासन के प्रति कुमारन का निडरतापूर्वक विरोध और मातृभूमि के प्रति उनका प्रेम भारत के इतिहास की अमर गाथा है। उप-राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अपने प्राणों की आहुति देते समय भी राष्ट्रध्वज को अपने हाथों में लिए रहने की उनकी दृढता पीढ़ियों को देशभक्ति की सीख देती रहेगी।