उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य शिवा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि सुब्रमण्य शिवा ने स्वतंत्रता और वंदे मातरम् के आह्वान को तमिलनाडु में कोने-कोने तक पहुंचाया और आजादी की भावना जगाई। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि सुब्रमण्य शिवा ने अपने ओजस्वी भाषणों और प्रेरणादायी लेखन से लोगों को विदेशी शासन के खिलाफ एकजुट किया और जेल की यातनाओं तथा खराब स्वास्थ्य की परवाह किए बिना, पूरा जीवन आजादी के लिए संघर्ष को समर्पित कर दिया।
News On AIR | अक्टूबर 4, 2026 1:27 अपराह्न
स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य शिवा को उनकी जयंती पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने दी श्रद्धांजलि