जुलाई 21, 2026 12:01 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सिक्किम सुरंग दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग में हुई दुखद दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपनों को खोने वालों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना की और सुरंग में फंसे लोगों के सुरक्षित बचाव की कामना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।