उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर भारोत्तोलकों ज्ञानेश्वरी यादव और राजा मुथुपांडी को बधाई दी है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि पूरा देश उनकी शानदार उपलब्धि का जश्न मना रहा है और खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रभावशाली प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन को दर्शाता है।