अगस्त 5, 2026 2:19 अपराह्न

printer

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ. और सभी जिला प्रशासनों को पूरी सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव अभियान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।