उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में कल रात से जारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
ज़िला प्रशासन के अनुसार, मौसम में सुधार होने तक केदारनाथ यात्रा मार्ग पर किसी भी श्रद्धालु को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पुलिस कर्मियों, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। आपात स्थिति के लिए आपातकालीन संचालन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर है- 8958757335