जून 11, 2026 9:37 अपराह्न

printer

उत्तराखंड: चमोली जिले में कुंनार के पास एक वाहन के केल नदी में गिरने से चार लोगों की मौत

उत्तराखंड में चमोली जिले में देवाल विकासखंड के कुंनार के पास आज एक वाहन के केल नदी में गिरने से चार लोगों की मौत और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में आठ से दस यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन की टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही है।