उत्तरप्रदेश सरकार ने कल राज्यव्यापी विशेष भूमि मापन अभियान डिजी रोवर -जी.एन.एस.एस. की शुरुआत की है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में इस अभियान की शुरूआत की। अभियान में, हर तहसील में भूमि सीमांकन और मापन से जुड़े मामलों का समाधान नई तकनीक से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सभी संभागीय आयुक्तों, जिला मजिस्ट्रेटों और राजस्व अधिकारियों से कहा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इस अभियान का लाभ निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से मिलना चाहिए।