मई 27, 2026 9:11 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी स्लीपर सेल से जुड़े चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में आतंक रोधी दस्ते और विशेष कार्य बल ने संयुक्त कार्रवाई करके पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राज्‍य में कानून व्यवस्था के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि चारों आरोपियों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। शुरूआती जांच में आरोपियों के सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में होने का पता चला। ये सभी संवेदनशील स्थलों की निगरानी, ​​युवाओं की भर्ती और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में शामिल थे।