अगस्त 6, 2026 7:54 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश: बलिया जिले के रसरा से बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसरा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का कल निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे और नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मस्तिष्क ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। उमाशंकर सिंह 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे। वे पहली बार 2012 में रसरा से निर्वाचित हुए थे और 2017 और 2022 में भी इस सीट पर बने रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।