मई 26, 2026 1:54 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में आज आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दस लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में, उन्नाव जिले के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस पलटने से छह लोगों की जान चली गई और दस से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी, तभी औरास पुलिस थाना क्षेत्र के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
 
एक अन्य घटना बाराबंकी जिले के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई, जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, वह एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई। दोनों हादसों की जांच जारी है।
 

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे सड़क दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इस दुर्घटना को दुखद और हृदय-विदारक बताया। श्री नवीन ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।