जुलाई 17, 2026 10:13 पूर्वाह्न

printer

अमरीका: ट्रंप प्रशासन ने वामपंथी चरमपंथी आतंकवादियों को रोकने के लिए नई वीजा प्रतिबंध नीति लागू की

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने वामपंथी चरमपंथी आतंकवादियों को देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए नई वीजा प्रतिबंध नीति लागू की है। अमरीकी के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि जो विदेशी ऐसे आतंकवादियों को आर्थिक सहायता देते हैं, वे अमरीकी सभ्यता के विरोधी हैं और वे अमरीका में प्रवेश नहीं कर सकते।

अमरीकी प्रशासन का कहना है कि यह नीति ऐसे तत्वों को रोकने के लिए है, जो हिंसक गतिविधियों के जरिए लोगों की सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और राजनीतिक प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं।