अमरीका में भारतीय दूतावास ने वर्जीनिया के ग्रैवली पॉइंट पार्क में विकसित भारत एकता दौड़ का आयोजन किया। इसमें अन्य के साथ भारतीय मूल के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान योग और ध्यान का आयोजन भी हुआ। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सामुदायिक भागीदारी के जरिए एकता का संदेश देना था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों और खेलों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।