अप्रैल 18, 2026 10:55 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, जल्द जारी किए जाएंगे यूएफओ से संबंधित दस्तावेज

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उड़न तश्तरी यानि यूएफओ से संबंधित दस्तावेजों का पहला बैच जल्द ही जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूएफओ से संबंधित सामग्री की अमरीकी प्रशासन की समीक्षा में कई दिलचस्प दस्तावेज सामने आए हैं।

फरवरी में, राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मामले में जनता की व्यापक रुचि का हवाला देते हुए अमरीकी एजेंसियों को यूएफओ, अज्ञात हवाई घटनाओं और संभावित अलौकिक जीवन से संबंधित सरकारी फाइलें जारी करना शुरू करने का निर्देश दिया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला