अप्रैल 17, 2026 5:21 अपराह्न

printer

अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान युद्ध समाप्ति पर जल्द समझौता संभव, ईरान ने युद्धविराम से इनकार

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए जल्द ही एक समझौता हो सकता है, लेकिन उन्होंने कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह का युद्धविराम, जो अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है, बढ़ाया जा सकता है, हालांकि उनका मानना ​​है कि इसकी आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि ईरान समझौते पर पहुंचने को तैयार है।

इस बीच, ईरान के उप-विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने अस्थायी युद्धविराम के विचार को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इस बात पर जोर दिया है कि ईरान पूरे क्षेत्र में संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक समाधान चाहता है। तुर्की में अंताल्या कूटनीति मंच के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए, श्री खतीबज़ादेह ने कहा कि किसी भी युद्धविराम में लेबनान से लेकर लाल सागर तक सभी संघर्ष क्षेत्रों को शामिल किया जाना चाहिए।