अप्रैल 17, 2026 9:07 अपराह्न

printer

अमरीका और ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट पूरी तरह खुला रखने का किया एलान

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि हॉर्मुज जल-डमरू-मध्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह से खुल गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री अराघची ने कहा कि इजराइल और लेबनान के बीच संघर्षविराम के अनुरूप जल-डमरू-मध्य पूरी तरह से खोल दिया गया है।

उधर, राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भी पोस्ट करके कहा कि ईरान ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य को पूर्ण आवागमन के लिए खोल दिया है।

इस घोषणा के बाद तेल के मूल्‍यों में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। हाल के कुछ सप्‍ताह में जल-डमरू-मध्य करीब-करीब बंद था। ब्रिटेन और फ्रांस ने भी हॉर्मुज जल-डमरू-मध्य में नौवहन की स्वतंत्रता पर आज कई देशों की बैठक आयोजित की थी।