अमरीका ने ईरान समर्थित इराकी मिलिशियाओं के सात वरिष्ठ कमांडरों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें कटाइब हिजबुल्लाह और असाइब अहल अल-हक जैसे समूह शामिल हैं। इन कमांडरों पर क्षेत्र में अमरीकी कर्मियों और गठबंधन बलों पर हमले की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का आरोप है।
अधिकारियों ने कहा है कि यह कदम इराक में ईरान के प्रभाव का मुकाबला करने और अमरीकी हितों के खिलाफ हिंसा को रोकने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। यह कार्रवाई ईरान के सहयोगी नेटवर्क को निशाना बनाने के लिए केवल सैन्य बल ही नहीं, बल्कि आर्थिक दबाव का उपयोग करने की अमरीकी रणनीति को भी दर्शाती है।