जून 16, 2026 7:23 पूर्वाह्न

printer

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस वर्ष की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये हैं। आयोग ने बताया है कि एक हजार से अधिक रिक्तियों के लिए तेरह हजार से अधिक उम्‍मीदवारों का सिविल सेवा मुख्‍य परीक्षा के लिए चयन किया गया है। यूपीएससी ने उम्‍मीदवारों को यह भी बताया है कि उनके अंक, कट ऑफ अंक और उत्‍तर सूची अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। उम्‍मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से प्रारंभिक परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने कहा है कि पिछले वर्ष एक हजार 87 रिक्तियां थीं और मुख्‍य प‍रीक्षा के लिए 14 हजार से अधिक उम्‍मीदवारों का चयन किया गया था।