जून 24, 2026 7:16 पूर्वाह्न

printer

अल नीनो के संभावित दुष्प्रभाव से निपटने के लिए सरकार पुरी तरह से तैयार

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार अल नीनो के संभावित दुष्‍प्रभाव से निपटने के लिए खरीफ फसल के लिए एहतियाती तैयारी कर रही है। श्री चौहान ने नई दिल्ली में कहा कि देश में अब तक लगभग 43 प्रतिशत कम वर्षा हुई है और जुलाई में भी मानसून के कमजोर रहने की आशंका है। लगभग 315 जिलों में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है और इन जिलों में सिंचाई की व्यवस्था बहुत सीमित है। इनमें से अधिकांश जिले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के हैं।

श्री चौहान ने कहा कि कार्य योजना के तौर पर वैकल्पिक फसलों, कम अवधि वाली किस्मों, फसल विविधीकरण और तालाबों, जलाशयों, चेक डैम, फार्म पॉन्ड और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया है।