भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से जारी घोषणा पत्र को खोखला दस्तावेज और झूठ का पुलिंदा करार दिया है।
नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री पाठक ने आरोप लगाया कि जब-जब राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार रही है, तब-तब अपराधियों, गुंडों और माफियाओं का बोलबाला रहा है।
उन्होंने किसानों, गरीबों और युवाओं के प्रति समाजवादी पार्टी की चिंता पर भी सवाल उठाए। श्री पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी को चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बजाय प्रदेश की जनता से माफी मांगने के लिए माफीनामा जारी करना चाहिए था।